फास्फोरस चक्र क्या होता है? (Phosphorus Cycle)

फास्फोरस चक्र(Phosphorus Cycle) :


हमारे वातावरण में  अनेक प्रकार की क्रियाएं तथा अभिक्रियाएं चलती रहती है, तथा वातावरण तथा जीव द्रव्य के मध्य अनेक पर्यावरणीय चक्र चलते रहते हैं। इन प्रक्रियाओं में से एक फास्फोरस चक्र भी शामिल है जो वातावरण तथा जीव द्रव्य से संबंधित है। तो आइए समझते हैं फास्फोरस चक्र के बारे में- 


हम आपको बता दें कि फास्फोरस हमारे वातावरण में विद्यमान है। जो कि जीव द्रव्य का आवश्यक एवं मुख्य हिस्सा है। जो कि जीवद्रव्य को वातावरण से ही प्राप्त होता है। और जीव कि मृत्यु के बाद अपघटक वर्ग के सूक्ष्म जीवों के द्वारा शरीर से पुनः इसी वातावरण में मिल जाता है। और इस तरह इसका लगातार चक्रीकरण चलता रहता है। 



प्राय देखा जाता है कि फास्फोरस एवं कैल्शियम इत्यादि कुछ ऐसे तत्व है जो कभी-कभी जल द्वारा समुद्र में पहुंच जाते हैं और वहां से चट्टान में रूपांतरित होकर बहुत समय तक चक्रीकरण क्रम से विलग रहते हैं । लेकिन जब यह चट्टाने पृथ्वी की उथल -पुथल से खुल जाती है ,या निकल आती हैं । तो यह चट्टाने पुनः अपरदन तत्व द्वारा मिट्टी से मिलकर पुनः पौधों को प्राप्त हो जाती है








Amazon shop offers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ