यूनेस्को का उद्देश्य क्या है? यूनेस्को के सदस्य देशों की कितनी संख्या है?

यूनेस्को(UNESCO) का उद्देश्य क्या है,What is the purpose of UNESCO



यूनेस्को का अर्थ होता है संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (The United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) यह एक संयुक्त राष्ट्र संघ का शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक निकाय है। UNESCO का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में अवस्थित है। यूनेस्को का मुख्य कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाजिक, विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। यूनेस्को(UNESCO) का गठन 4 नवम्बर सन- 1946 को हुआ था।

यूनेस्को के गठन का उद्देश्य,The purpose of the formation of UNESCO


यूनेस्को(UNESCO) के गठन का उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग द्वारा शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है। यह संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का शासन, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति के निमित है।

यूनेस्को के सदस्य देश,UNESCO member countries


यूनेस्को के अंतर्गत 195 सदस्य देश है। एवं इसके अलावा सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। हम आपको बता दें कि इसके ज्यादातर क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रुप में हैं, जिनके अंतर्गत तीन-चार देश आते हैं, इसके अलावा यूनेस्को के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। कुल मिलाकर यूनेस्को के 27 कलस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं। यह(UNESCO) संगठन मुख्यतः शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, सांस्कृतिक एवं सूचना एवं संचार के जरिये हि अपनी गतिविधियां संचालित करता है। यूनेस्को (UNESCO) विश्व में साक्षरता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को भी प्रायोजित करता रहता है ,और खास बात यह है कि यह वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करता है।




हम आपको बता दें कि भारत की भी कई ऐतिहासिक इमारतें एवं पार्क यूनेस्को की विरासत सूची में सूचीबद्ध है। तथा दुनिया भर के 332 अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ यूनेस्कों के संबंध है। भारत 1946 से ही यूनेस्का का सदस्य बना है।

यूनेस्को के वर्तमान अध्यक्ष ऑद्रे अजोले है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड ने फ्रांस की पूर्व संस्कृति मंत्री ऑद्रे अजोले को 13 अक्टूबर, सन 2017 को संयुक्त राष्ट्र की इस सांस्कृतिक एजेंसी का अगला अध्यक्ष चुना था। उन्होंने बुल्गारिया की महानिदेशक इरिना बोकोवा की जगह ली जो कि पूर्व अध्यक्ष थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ