भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants

 

भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants



भारतीय वनस्पति के प्रकार (Types Of Indian Plants)
भारत में मुख्य रूप से निम्न प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं–
1. उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन
2. उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
3. उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन एवं झाड़ियाँ
4. पर्वतीय वन
5. मैंग्रोव वन।


भारत में वनस्पति खण्ड (Botanical Division In India)
भारत की वनस्पति को मुख्य रूप से चार खण्डों में वर्गीकृत किया जा सकता है–
1. उष्ण वनस्पति
2. उपोष्ण वनस्पति
3. शीतोष्ण वनस्पति
4. अल्पाइन वनस्पति।

उष्ण वनस्पति (Warm Vegetation)
जिन क्षेत्रों का औसत तापमान 24℃ से अधिक होता है, उन क्षेत्रों में उष्ण वनस्पति पायी जाती है। जनवरी माह में इन क्षेत्रों का औसत तापमान 18℃ से अधिक रहता है। इन क्षेत्रों में कोई पाला नहीं गिरता है।

उपोष्ण वनस्पति (Subtropical Vegetation)
जिन क्षेत्रों का औसत तापमान 17℃ से 24℃ के मध्य रहता है, उन क्षेत्रों में उपोष्ण वनस्पति पायी जाती है। जनवरी माह में इन क्षेत्रों का औसत तापमान 10℃ से 18℃ के मध्य रहता है। इन क्षेत्रों में कभी-कभी पाला गिरता है।

शीतोष्ण वनस्पति (Temperate Vegetation)
जिन क्षेत्रों का औसत तापमान 7℃ से 17℃ के मध्य रहता है, उन क्षेत्रों में शीतोष्ण वनस्पति पाई जाती है। जनवरी माह में इन क्षेत्रों का औसत तापमान –1℃ से (–10)℃ के मध्य रहता है। इन क्षेत्रों में कभी पाला तो कभी बर्फ गिरती है।

अल्पाइन वनस्पति (Alpine Vegetation)
जिन क्षेत्रों का औसत तापमान 7℃ से कम रहता है, उन क्षेत्रों में अल्पाइन वनस्पति पाई जाती है। जनवरी माह में इन क्षेत्रों का औसत तापमान –1℃ से कम रहता है। इन क्षेत्रों में केवल बर्फ गिरती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ