भारतीय संस्कृति में बने मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर के बारे में रोचक तथ्य

 















मीनाक्षी अम्मन मंदिर

हेलो दोस्तों आपने अक्सर इस तस्वीर को फिल्मों या टीवी सीरियलों में देखा होगा आपके मन में भी यह सवाल उठता रहा होगा कि आखिर यह कौन सा मंदिर है। तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं इस अद्भुत मंदिर के बारे में----


भारतीय संस्कृति का अद्भुत नमूना मीनाक्षी अम्मन मंदिर एक जीता जागता अपने आप में एक मिसाल है यह द्रविड़ वास्तुकला का अद्भुत नमूना है जोकि दक्षिण भारत के तमिलनाडु के मदुरै में स्थित है।





मंदिर के विषय में रहस्यमई बातें

  1. इस मंदिर को हाल ही में भारत के सात आश्चर्यजनक इमारतों में से एक माना गया, तथा ताजमहल के बराबर इसकी संज्ञा प्रदान की गई।
  2. आश्चर्य की बात यह है कि इस मंदिर के परिसर में लगभग 33000 हजार से भी अधिक देवी देवताओं की मूर्तियां स्थित है। 
  3. यह मंदिर द्रविड़ दक्षिण भारतीय शैली की वास्तुकला का उपयोग करके बनाया गया है। और यह दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली मंदिर संरचनाओं में से एक है।
  4. इस मंदिर में 12 ऊँचे गोपुरम हैं। जिसमें से 4 प्रमुख गोपुरम चारों दिशाओं की ओर मुख किए हुए हैं। चार आंतरिक गोपुरम हैं ।जो मंदिर के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हैं। यह गोपुरम भारी नक्काशीदार हैं, और हर 12 साल में साफ एवं पुनर निर्मित किए जाते हैं।
  5. इस मंदिर के हाल में भगवान नटराज की मूर्ति एवं शिवकामी देवी की मूर्तियां स्थित है।
  6. यह मंदिर सभी प्रकार की आस्था एवं प्रत्येक भक्तों के लिए खुला है।
  7. मंदिर के केंद्र संग्रहालय में कई प्रकार के प्राचीन चित्र अवस्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ