Carbon Cycle( कार्बन चक्र ) क्या होता है?

 कार्बन चक्र( Carbon Cycle): ---


सभी जीव धारियों के शरीर का समस्त कार्बन, वायुमंडल में उपस्थित CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) से प्राप्त होता है। जैसे स्वपोषी पौधे( Autotrophic plants) CO2 को वायु से प्राप्त करते हैं। तथा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा कार्बन को अपने शरीर निर्माण की प्रक्रिया में लाते हैं। तथा पौधों को तथा वनस्पतियों को खाद्य रूप में अन्य जीव-जंतु भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं और कार्बनिक पदार्थों से उनका शारीरिक विकास होता है।

इसी प्रकार मांसाहारी जीव जंतु भी अपना कार्बनिक खाद्य पदार्थ शाकाहारी जीवों व जंतुओं के मांस से प्राप्त करते हैं। खाद्य अर्थात भोजन की कड़ी को देखने से हमें ज्ञात होता है कि समस्त जीव -जंतु अपना कार्बनिक खाद्य पदार्थ सीधे-सीधे अथवा  घुमा फिरा कर पौधों व वनस्पतियों से ही प्राप्त करते हैं
अतः हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि समस्त कार्बनिक पदार्थ स्वसन क्रिया अथवा अक्सीकरण द्वारा पुनः CO2 अर्थात कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित होकर वायु अथवा जल में पहले की भांति मिल जाते हैं ,तथा एक चक्र की भांति फिर से पौधों द्वारा प्रयोग में आते रहते हैं।


Example

कोयला एवं पेट्रोल, मुंगेर का पहाड़ (coral reef )आदि सभी कार्बन चक्र की अहम कड़ियां हैं, और प्रकृति में जैविक क्रियाओं द्वारा निर्मित होती रहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ